जीरा शराब फैक्टरी मामला: जीरा इलाके में शराब की फैक्टरी को लेकर आज अंतिम फैसला लिया जाना था, सांझा मोर्चे ने मीटिंग की और मोर्चे को लेकर बड़ा ऐलान किया है, कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब वह फैक्टरी के बाहर धरना जारी रखंगे। सांझा मोर्चे ने सरकार के आगे ये माँगे रखी है-
सांझा मोर्चे ने सरकार के आगे रखी ये मांगें-
- प्रदर्शन दौरान जेल गए प्रदर्शनकारी की भरपाई की जाए।
- जिन लोगों को नाजायज पर्चे दर्ज किए गए हैं वे रद्द किए जाएं।
- उनकी जमीन और फर्दे की हाईकोर्ट से वापिसी।
- फैक्टरी के प्रदूषण कारण जिन लोगों की मौत हुई उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
- फैक्टरी को 500 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जाए।
- फैक्टरी मामले पर अब किसी की कोई दखलअंदाली नहीं होनी चाहिए।
- वातावरण प्रेमियों और इलाके की संयुक्त कमेटी बनाई जाएं।
- फैक्टरी के प्रदूषण के कारण जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई 500 करोड़ के जुर्माने से की जाए।
- गांव में पीने योग्य पानी मुहैया करवाया जाए।
- फैक्टरी मालिक और उसके मैनेजमेंट खिलाफ पर्जे दर्ज किए जाएं।
- फैक्टरी की जमीन पर इलाके को सहूलियत देने के लिए बड़ा अस्पताल खोला जाए।
- फैक्टरी में जो मजदूर काम करते थे उनको 3 से 5 लाख तक मुआवजा दिया जाए।
- फैक्टरी के खातों को सील किया जाए।
- रिटायर्ड जज की कमेटी बनाई जाए ताकि जो इंडस्ट्रियां प्रदूषण फैला रही हैं उनकी जांच की जा सके।
- बीमार लोगों के लिए मुफ्त इलाज कार्ड बनाया जाए।