Punjab: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री एवं सीनियर नेता मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेजा। मनप्रीत बादल पिछली कांग्रेस सरकार में वित्तमंत्री थे। हालांकि इस बार वह बठिंडा से चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। उन्हें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा जॉइन करवाई।
भाजपा में शामिल होकर पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि आप उस पार्टी के साथ कैसे काम कर सकते हैं जो खुद से युद्ध कर रही है? एक को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है, दूसरे को विधायक दल का नेता बनाया जाता है और ये गुट आपस में लड़ते हैं… हर राज्य में ऐसी स्थिति है, कांग्रेस का यही हाल है।
पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। जहां चुनावों से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ा था। वहीं इससे पहले दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल ही पंजाब से हिमाचल पहुंची है। इस बीच राहुल की यात्रा के जाते ही मनप्रीत बादल के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है।